कोंडागांव: कोंडागांव बायपास मार्ग पर पशु आहार से लदी ट्रक पलटी, हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की बाल-बाल बची जान
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत बायपास मार्ग पर पशु आहार से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रक दुर्ग से भारी मात्रा में पशु आहार लेकर विजयनगरम जा रही थी। इसी दौरान कोंडागांव बायपास में सामने से आ रहे वाहनों को साइड देने के दौरान सड़क किनारे मिट्टी में ट्रक का चक्का