रामपुर: तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई
Rampur, Rampur | Jul 6, 2026 सोमवार को दोपहर एक बजे तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम रबन्ना निवासी की शिकायत पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर संयुक्त टीम ने ग्राम अहरोला में कब्रिस्तान की भूमि का तत्काल सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाया और मेड़बंदी कराई।