नौगांव: हरपालपुर में 6 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत, बेटे के सदमे से मां ने भी तोड़ा दम
हरपालपुर नगर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन मोहल्ले में रहने वाले 6 वर्षीय हुसैन की उल्टी-दस्त के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।