खंडवा नगर: आंधी में गिरा पेड़, बाइक सवार नवविवाहित जोड़ा टकरायाः खंडवा में सिर के बल गिरने से पति की मौत; 4 महीने पहले हुई थी शादी
खंडवा-इंदौर हाईवे पर छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदवाड़ा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से एक बाइक टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक सावन मालाकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।