झांसी: झांसी जिला अस्पताल में नेत्र विभाग के सामने मरीजों को लेकर दो दलालों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 11, 2026 झांसी जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है जहां नेत्र विभाग के सामने मरीजों को लेकर दो दलाल आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मरीजों को अपने क्लीनिक ले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।