महोबा: महोबा के शेखूनगर मुहाल की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखूनगर मुहाल निवासी घनश्याम कि 30 वर्षीय पत्नी गेंदारनी ने मंगलवार समय तकरीबन 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।