चंदौसी: चंदौसी तहसील में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, एसडीएम नीतू रानी एवं सीओ विवेक जावला रहे मौजूद
चंदौसी तहसील सभागार में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम नीतू रानी और क्षेत्राधिकारी विवेक जावला मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। समाधान दिवस में लोगों की भूमि, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं।