गैरतगंज: किसान सम्मेलन में सहयोग देने वाले किसानों के सम्मान में निकलेगी भव्य यात्रा
क्रांतिकारी किसान संगठन मध्य भारत द्वारा भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने वाले किसान साथियों के सम्मान में गुरुवार दोपहर 2 बजे गैरतगंज में भव्य सम्मान यात्रा एवं समारोह आयोजित किया जाएगा। गुरुवार सुबह 8:00 बजे जानकारी अनुसार यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए किसान संगठन कार्यालय तक पहुंचेगी। संगठन ने सभी