कौंच: छिरावली गांव के जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल
Konch, Jalaun | May 27, 2026 कोंच क्षेत्र के छिरावली के जंगल में बुधवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, तेज हवाओं के चलते आग के गांव तक पहुंचने की आशंका से ग्रामीण तुरंत पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने में जुट गए, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, गांव किनारे की आग बुझा ली गई है, जबकि जंगल में आग बुझाने का काम जारी है।