ओरमांझी: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता बालिका विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता बालिका विद्यालय में बुधवार दोपहर करीब दो बजे पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अराउंड केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों के महत्व और दैनिक जीवन में प्रकृति बचाने के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पौधारोपण अभियान चलाया गया,