कोंच: कोंच के जनकल्याण शिविर में भूमि, पेंशन व नल-जल की समस्याओं पर सुनवाई
Konch, Gaya | Jun 16, 2026 कोंच प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर तथा मंझियावां और उतरैन पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भूमि विवाद, पेंशन, आवास, नल-जल एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। प्रभारी पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ विपुल भारद्वाज एवं सीओ मुकेश कुमार आदि थे।