पन्ना: फर्जी नगर पालिका अधिकारी बनकर मजदूरों से हजारों रुपये की ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज
Panna, Panna | Dec 12, 2024 पन्ना नगर के इंद्रपुरी कॉलोनी में दो व्यक्ति फर्जी नगर पालिका अधिकारी बनकर पहुंचे और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों से हाउस टैक्स के नाम पर हजारों रुपए की ठगी कर फरार हो गए। फर्जी अधिकारियों ने मजदूरों को बताया कि जिनका टैक्स जमा नहीं हुआ है, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।