पन्ना: नेशनल हाईवे 39 पर जनवार मोड़ के पास बाघिन सड़क पार करती दिखी, बाइक सवारों में दहशत
Panna, Panna | Dec 12, 2024 पन्ना जिले में नेशनल हाईवे 39 पर जनवार मोड़ के पास शाम करीब 7 बजे एक बाघिन सड़क पार करती नजर आई। इस घटना का वीडियो बाइक सवारों ने रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के वक्त दोनों तरफ से आ रहे वाहन रुक गए और बाइक सवार दहशत में खड़े हो गए।