महाराजगंज: टोडरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पिया डीजल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
18 मई सोमवार की रात्रि 8:00 बजे एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर घर में रखा हुआ डीजल पी लिया। युवक की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों को जानकारी होते ही आनन फानन बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवक का डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया परंतु इसकी नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।