पिपरा: बैंक जाते समय बुजुर्ग को पिकअप ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत
Pipra, Supaul | Jun 29, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र के ठारही पंचायत स्थित हरिहर पट्टी वार्ड संख्या-04 निवासी निसार अहमद की सोमवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे वृद्धा पेंशन की राशि निकालने के लिए पिपरा बाजार स्थित बैंक जा रहे थे। इसी दौरान मधेपुरा रोड पर ग्रामीण बैंक के सामने तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन (संख्या BR-34GA-9809) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार