बहराइच: बहराइच शहर में 22 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, फोरलेन सड़क का भी होगा निर्माण, सांसद ने किया शिलान्यास
बहराइच को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये मरीमाता मन्दिर के पास स्थित गोलवघाट नदी पर बने पुल के पास ही एक नया पुल का निर्माण व फोरलेन सड़क का निर्माण 22 करोड़ की लागत से होगा जिसका शिलान्यास बहराइच सांसद डा. आनंद गोंड ने किया है। उन्होने बताया की शहर में पुराना हाइवे था उसके फोरलेन चौड़ीकरण की स्वीकृत मिल गयी है जल्द ही फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरु होगा।