गड़हनी: गड़हनी में जीरो डोज टीकाकरण को लेकर विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को किया गया जागरूक
गड़हनी सीएचसी में जीरो डोज टीकाकरण को लेकर मंगलवार को सीएचसी सभागार में सभी विकास मित्रों व शिक्षा सेवकों को जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि सभी लोग जाकर अपने क्षेत्र में अभिभावकों को टीकाकरण के बारे में अवगत कराएंगे और छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण करने को लेकर सीएचसी में लाएंगे। इस बैठक में कई स्वास्थ्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।