कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ विजय यादव ने ज्ञानपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मैच समाप्त होने पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा, उचित अवसर और सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है।