गुना नगर: मक्का फसल को ₹2400 प्रति कुंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग, सवर्ण आर्मी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में सवर्ण आर्मी ने 4 नवंबर दोपहर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिला अध्यक्ष विक्रम तोमर ने कहा, अभी मक्का मंडी में ₹1000 से ₹1800 कुंटल के भाव बिक रही है। किसान को बड़ा नुकसान है, जबकि MSP ₹2400 प्रति कुंटल का भाव है। लेकिन मध्य प्रदेश में कही भी सरकार MSP पर मक्का नही खरीद रही। केंद्रीय कृषि मंत्री, सीएम, प्रदेश कृषि मंत्री से MSP पर खरीदी कि मांग की।