बिसौली: चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन ट्रक ने पीटीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, पीछा कर ट्रक बगरैन पुलिस चौकी के पास पकड़ा गया
Bisauli, Budaun | May 22, 2026 आंवला क्षेत्र में बरेली एआरटीओ और बदायूं आरटीओ की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को 10 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन से भरे एक ट्रक चालक ने रुकने के बजाय पीटीओ बरेली की गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया था।