शिवपुरी नगर: आत्मदाह की कोशिश के बाद सास और देवर पर मामला दर्ज
शिवपुरी शहर के सईसपुरा निवासी चंदा बेगम की शिकायत पर पुलिस ने उनकी सास मुन्नी बेगम और देवर जावेद के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। चंदा बेगम ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने समय रहते उनके हाथ से बोतल छीनकर उन्हें बचा लिया।