रामगढ़ पचवारा: राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की ओर से कोथून रोड स्थित हॉस्पिटल मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 19मई को, 150 का हुआ रजिस्ट्रेशन
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 19 मई को कोथून रोड स्थित हॉस्पिटल में आयोजित होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर के लिए 150 रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है और एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर की मेडिकल टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया जाएगा।