भोगांव: भोगांव क्षेत्र में सपा विधायक ने शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण
थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर छदामी निवासी हेतराम कठेरिया की बीती 28 जून 2023 को ड्यूटी की दौरान देश सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। वहीं गांव में शहीद हेतराम की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम किया गया। शहीद हेतराम की प्रतिमा का सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने पहुंचकर अनावरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम किया है।