पिछोर: ग्राम ढला में काली माता मंदिर पर भक्तों ने जवारे अर्पित किए, ढोलक-नगाड़ों के साथ जवारे विसर्जन यात्रा निकाली
पिछोर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढला में आज बुधवार को शाम 6:00 बजे ग्राम के भक्तों द्वारा धार्मिक उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ जवारे विसर्जन यात्रा निकाली गई भक्तों ने गांव की प्राचीन काली माता मंदिर पर पहुंचकर माता को जवारे अर्पित किए और वहीं पर ढोलक नगाड़े एवं मंजीरे के साथ भजन हुए और कलाकारों द्वारा देवी देवताओं का रूप रखकर कलाओं का प्रदर्शन दिखाया।