बालाघाट: शादी समारोह में सोना-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल
बालाघाट थाना कोतवाली पुलिस ने गोविंद पैलेस लॉन में हुई सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की वारदात का 20 मई की दोपहर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये मूल्य के चोरी गए जेवरात भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, फरियादी गुनेन्द्र कुमार बिसेन ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई 2026