सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर मार्ग से होते हुए पिंडवाड़ा, सिरोही, शिवगंज होती हुए सुमेरपुर पाली पहुंचेंगे जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। शादी समारोह में शिरकत के बाद वे चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे।