परिहार: परिहार के पेट्रोल पंपों पर नई पाबंदी, अब गैलन में नहीं मिलेगा पेट्रोल
परिहार क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। पंपों पर लगाए गए सूचना बोर्ड में स्पष्ट किया गया है कि अब गैलन एवं डिब्बा में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वहीं चारपहिया व अन्य वाहनों में सीमित मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। सूचना के अनुसार एक वाहन में 2500 से 3000 रुपये तक का डीजल तथा 500 से 1000 रुपये तक का पेट्रोल ही