रबौण में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने कार को मारी टक्कर
शहर के रबौण क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई, अन्यथा यह दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह भी नगर निगम की एक गाड़ी द्वारा कथित तौर पर गलत दिशा में जाकर शिमला की ओर जा रही एंबुलेंस को टक्कर मारने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने नगर निगम की गाड़ियों के संचालन और उनके चालकों की ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Solan, Solan | Sep 7, 2026