जनपद सहारनपुर शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में 30 अप्रैल 2026 को गुरूवार दोपहर 2:00 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।