कौंच: पावर कॉरपोरेशन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त वसूली के ₹200 करोड़ लौटाएगा, कोंच में उपभोक्ता ने बताया राहत
Konch, Jalaun | May 11, 2026 पावर कॉरपोरेशन इस महीने से स्मार्ट मीटर के नाम पर की गई अतिरिक्त वसूली लौटाना शुरू करेगा, करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा वापस किए जाएंगे, उपभोक्ताओं से 2,800 रुपये की जगह 6,016 रुपये वसूले गए थे, वही कोंच नगर में सोमवार शाम 5 बजे उपभोक्ता सद्दाम हुसैन ने बताया कि उनसे भी 6,100 रुपए लिए थे, अगर रकम वापसी होती है तो राहत मिलेगी।