दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। इसके अलावा शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।