कालपी: जोल्हुपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत
Kalpi, Jalaun | May 6, 2026 कालपी में बुधवार सुबह 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर बरही बम्बा के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर डायल 112 की मदद से घायल को सीएचसी कालपी लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है, मृतक बाइक की सर्विस कराकर लौट रहा था।