फूलपुुर: राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, आयोजित की बूथ समीक्षा बैठक
शनिवार 02 बजे सिलोखरा गांव में कांग्रेस की मंडल स्तरीय बूथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 19 जुलाई को प्रयागराज में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कार्यकर्ताओं से छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।