चायल: सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव निवासी भैयालाल (55) पुत्र स्व. राम चरित्र की मंगलवार को सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि फूल तोड़ने के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल मंझनपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।