सुल्तानगंज: 74 साल की कृष्णा बम की आस्था कायम, 42 वर्षों से कर रही हैं सुल्तानगंज-देवघर डाक कांवर यात्रा
श्रावणी मेला और सोमवार से एक दिन पूर्व रविवार को कच्ची कांवरिया पथ पर कृष्णा बम की मौजूदगी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहती है। सुल्तानगंज से देवघर तक स्थानीय लोगों और शिवभक्तों को हर वर्ष उनकी यात्रा का इंतजार रहता है। रविवार को 74 वर्षीय कृष्णा बम ने नमामि गंगे घाट पर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल उठाया और डाक कांवर के रूप में बाबा बैद्य