चूरू: सदर पुलिस ने पुलिस लाइन के पास नाकाबंदी की, वाहनों की ली सघन तलाशी, 10 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Apr 23, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास बुधवार देर शाम को सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई। सदर थाने के हैड कांस्टेबल संजय कमांडो ने रात 9 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। इसके तहत नाकाबन्दी की गई है।