चूरू: हमीरवास बड़ा के ग्रामीणों ने चांदगोठी के प्रस्ताव का किया विरोध, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Churu, Churu | Apr 23, 2025 चूरू जिले की हमीरवास बड़ा उपतहसील को पंचायत बनाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सरकार ने 24 ग्राम पंचायतों की पंचायत समिति मुख्यालय चांदगोठी में बनाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन हमीरवास बड़ा के ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने पंचायत मुख्यालय हमीरवास बड़ा में बनाने की मांग की है।