चूरू: पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने वीरगति स्मारक पर किया प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
Churu, Churu | Apr 23, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ चूरू के सैनिक बस्ती स्थित वीरगति स्मारक पर बुधवार श्याम यूथ कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया और आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकियों को फांसी देने की मांग की।