सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने बिरसा कृषि जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
सिमडेगा: शनिवार दोपहर 1 बजे उपायुक्त कंचन सिंह ने दो बिरसा कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। रथ अगले 15 दिनों तक विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर किसान गोष्ठियों के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे।