मंसूरचक: समसा एक पंचायत में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय आधिकारिक बैठक का किया गया आयोजन
मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत समसा एक पंचायत में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित एक दिवसीय आधिकारिक बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पूरे बेगूसराय जिला से युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जानकारी देते हुए वक्ताओं ने बताया कि आगामी 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बरौनी के उलाव एयरपोर्ट पर आगमन है इसको लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां चल रही है।