मंसूरचक: मंसूर चक थाना अंतर्गत फाटक चौक के समीप एक निजी कोचिंग में लगे झंडे को उपद्रवियों ने जलाया, जांच में जुटी पुलिस
मंसूर चक थाना अंतर्गत फाटक चौक के समीप वत्स साइंस क्लासेस में लगे हुए एक झंडे को स्थानीय उपद्रवियों ने खोलकर जला दिया।पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस घटना से संस्था के संचालक एवं स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय थाना एवं जिला पुलिस कप्तान मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।