मंसूरचक: बहुआरा में आग से जलकर झुलसी महिला, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल बेगूसराय
मंसूरचक प्रखंड के बहुआरा गांव में पिछले दो दिन पहले आग लगने से गंभीर रूप से एक महिला झुलस गई थी .जिसे ईलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ईलाज के दौरान महिला की स्थिति गंभीर हो गई. जिसे प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया. परिजनों ने बताया कि उक्त महिला आर्थिक रूप से काफी कमजोर है.