मंसूरचक: मंसूरचक फाटक चौक पर आरएसएस के झड़ा जलाने के बाद पहुंचे स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, लगाए गंभीर आरोप
मंसूरचक प्रखंड के फाटक चौक के समीप वत्स साइंस क्लासेस में उपद्रवियों के द्वारा आरएसएस के भगवा ध्वज को जलाया गया इसके बाद आक्रोशित लोग आंदोलन पर उतर गए. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा किया . कहा सोची समझी राजनीति के अंतर्गत भगवा ध्वज को जलवाया जा रहा है. उचित न्याय की से मांग करता हूं.