लक्ष्मीपुर: हरला की बीपीएससी शिक्षिका की शादी का मामला थाना पहुंचा, परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बीपीएससी शिक्षिका नेन्शी कुमारी और जेंडर परिवर्तन करा चुके राहुल (पूर्व नाम राखी कुमारी) की शादी का मामला अब थाना पहुंच गया है। शिक्षिका की मां बबीता देवी ने लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन देकर राहुल के माता-पिता और बहन पर साजिश के तहत बेटी को बहला-फुसलाकर शादी कराने का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी परिवार के लोग ने बुधवार को 6 बजे दी।