हरदोई: पिहानी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया, सुरक्षा उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2025 पिहानी नगर पालिका में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम मनाई गई। इस अवसर पर पालिका की सभागार में महिला सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। कार्यालय पर इन सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण जैकेट, बुट,हेल्मेट एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान ईओ अमित सिंह ने कहा कि सफाई मित्रों एंव सफाई नायकों के नाम से पुकारे जाने वाले यह लोग हमारे समाज की एक अहम कड़ी है।