बरेली: बरेली में आशा वर्कर्स का बड़ा प्रदर्शन, सालों का बकाया न मिलने पर फूटा गुस्सा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बरेली में शुक्रवार को आशा वर्कर्स का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि व पारिश्रमिक के भुगतान की जोरदार मांग उठाई। बड़ी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड, कोविड-19 ड्यूटी और संगिनी प्रोत्साहन