धनवार: मुखिया ने खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू कराई, कहा गर्मी में नहीं होगी पेयजल की किल्लत
धनवार प्रखंड के भलुटांड पंचायत में पिछले दो वर्षों से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत राशि के अभाव में नहीं हो पा रही थी। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और लगातार मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी।