मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मझीगवा गांव के दलित बस्ती के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे दलित बस्ती के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया है कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित चबूतरा निर्माण कार्य महीनो से अधूरा पड़ा है। ग्राम प्रधान राम सनी के द्वारा कार्य पूरा न किए जाने से भारी आक्रोश है केवल मिट्टी डालकर एक महीने से छोड़ दिया गया जल्द निर्माण नहीं किया तो बड़ा आंदोलन होगा।