मिर्ज़ापुर: पुलिस द्वारा मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली मारने के मामले में परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर लगाया आरोप
शहर कोतवाली के तकिया दानूशाह निवासी पीड़ित परिवार ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे। एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। दो दिन पहले मेरे बेटे को इरशाद नामक सिपाही घर से बुलाकर ले गया और कोतवाली देहात थाने में बंद कर दिया। हम लोग मिलने गए तो मिलने भी नहीं दिया गया। आज सुबह पता चला कि मेरे बेटे को मुठभेड़ दिखा कर पैर में गोली मार दिए जोकि फर्जी तरीके से किया गया है।