मिर्ज़ापुर: जिम की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में जीआरपी के सिपाही को गिरफ्तार किया गया, एसपी ने की प्रेस वार्ता
जिम की आड़ में कराए जा रहे धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी सोमेंन वर्मा ने पुलिस लाइन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी बताया कि अब तक इस मामले में कुल 6 लोग को गिरफ्तार किया गया है। छठवा आरोपी हेड कांस्टेबल भदोही जीआरपी में तैनात इरशाद खान को गिरफ्तार किया गया एसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 पुरस्कृत किया।